रोस्टर में दिखाए 13 पद और नियुक्ति 16 की
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के डिग्री कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक (संविदा) नियुक्ति में रोस्टर से अधिक बहाली का आरोप लगाया जा रहा है। विवि सेवा आयोग की तरफ से जारी कोटिवार रिक्ति में ईडब्ल्यूएस महिला कोटि में 13 रिक्तियां दिखायी गईं, लेकिन अभ्यर्थियों का आरोप है कि इसमें 16 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति कर दी गई।बिहार विवि सेवा आयोग की तरफ से हाल ही में डिग्री कॉलेजों के सभी छह विषयों में नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों के कुछ दिन बाद ही सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले विवि सेवा आयोग से नियमति सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति पर भी सवाल उठ चुके हैं। अनुभव प्रमाणपत्र पर कई सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति गलत पायी गई। संविदा पर नियुक्त हुए सहायक प्राध्यापकों के चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कई अभ्यर्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.