औरंगाबाद, अप्रैल 28 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत प्रखंड प्रशासन ने प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की जनसंख्या सूची का प्रकाशन कर दिया है। 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार इस सूची को प्रखंड कार्यालय परिसर में सार्वजनिक रूप से चस्पा किया गया है, जिससे आम नागरिक आसानी से इसका अवलोकन कर सकें। इस प्रकाशन में जिला परिषद क्षेत्र, पंचायत, पंचायत समिति क्षेत्र और वार्ड स्तर तक की जनसंख्या का विस्तृत विवरण शामिल किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इसी आधार पर आगामी चुनाव के लिए रोस्टर निर्धारण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। बीडीओ मो. जफर इमाम ने जानकारी दी कि प्रकाशित आंकड़ों को लेकर यदि किसी व्यक्ति को आपत्ति हो या सुधार की आवश्यकता प्रतीत होती हो, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना दावा-आपत्ति दर्ज करा सकता है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.