गिरडीह, मई 16 -- झारखंडधाम। जमुआ प्रखंड स्थित पीडीएस गोदाम में स्टेप-टू डिलीवरी के तहत राशन वितरण को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि निर्धारित रोस्टर को दरकिनार कर चार पंचायतों टीकामघा, लताकी और नवडीहा को राशन उपलब्ध करा दिया गया। मामले के सामने आते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राशन डीलरों के बीच नाराजगी बढ़ गई है। इस पूरे मामले पर सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि रोस्टर व्यवस्था का उद्देश्य सभी पंचायतों में पारदर्शिता और क्रमबद्ध तरीके से राशन वितरण सुनिश्चित करना है, लेकिन यदि किसी विशेष पंचायत को प्राथमिकता देकर रोस्टर तोड़ा गया है तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके निर्देश पर रोस्टर में बदलाव किया गया और इसके पीछे क्या कारण था। कहा कि अप्रैल और मई का राशन रोस्टर तोड़कर उन...