कौशाम्बी, मार्च 22 -- कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव स्थित अन्नपूर्णा भवन से रोस्टर के अनुरूप राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। कार्डधारकों का आरोप है कि माह के अंत में दो-तीन दिन ही खोलकर वितरण किया जाता है। इसके बाद राशन वितरण मशीन अन्नपूर्णा भवन से प्रतिदिन घर ले जा कर ईंट पत्थर मशीन में रख कर अंगूठा लगवाया जाता है। यह भी आरोप है कि कीड़ायुक्त पुराना चावल दिया जा रहा है। गांव के कार्डधारकों का आरोप है कि राशन चार-पांच माह पुराना रखा जाता है जो हर बार खुला ही रहता है, इस कारण उसमें कीड़े पड़ जाते हैं। इसी राशन को कार्डधारकों से अंगूठा लगवाकर वितरित कर दिया जाता है। इतना ही नहीं कार्डधाकरें से इसी का फायदा कोटेदार उठाकर औने पौने दाम में खरीद लेता है और उस राशन को बार बार कार्ड धारकों को दिया जाता है। यह भी आरोप है कि नया राशन क...