अयोध्या, अप्रैल 28 -- अयोध्या, संवाददाता। राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज के एसएनसीयू में छह माह के रोस्टर के आधार पर स्टाफ नर्स को सिस्टर इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सीएमएस कार्यालय में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. अरविंद कुमार सिंह, बाल रोग विभागाध्यक्ष डा. आनंद शुक्ला, मैटर्न पुष्पा पाण्डेय की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सिस्टर इंचार्ज एसएनसीयू नोडल व मैटर्न के अधीन उनके निर्देशानुसार कार्य करेंगी।इससे पहले 18 अप्रैल को प्रभारी सीएमएस ने सिस्टर इंचार्ज के चयन को लेकर एक आदेश जारी किया था। जिसमें बाल रोग विभागाध्यक्ष व नोडल एसएनसीयू की सहमति न लेने का मामला सामने आया था। बाल रोग विभागध्यक्ष ने इसको लेकर प्रिसिंपल को पत्र भी लिखा था। यह भी पढ़ें- स्नातक के नामांकन शेड्यूल में हो सकती है देरी जिसके बाद प्रभारी सीएमएस के आदेश पर रोक लगा द...