बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। मेडिकोलीगल के लिए नामित महिला चिकित्सक मेडिकोलीगल ड्यूटी से कतरा रही हैं। रोस्टर के अनुसार लगी ड्यूटी के बावजूद डॉक्टर नहीं आ रही, इससे सुदूर क्षेत्र से आने वाली पीड़िताएं निराश लौट रही हैं। अब रिपोर्ट दर्ज करने में भी थाने की पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने सीएमओ को पत्र लिखकर कहा है कि रोस्टरवार ड्यूटी लगाने के बाद भी कुछ महिला चिकित्सक उपस्थित नहीं हो रही हैं। दूरभाष पर संपर्क करने पर असमर्थता जताई जाती है, फार्मासिस्ट फोन करते हैं तो कुतर्क किया जाता है। महिला अस्पताल में मेडिकोलीगल कार्य के लिए सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने आठ महिला चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टरवार लगाई है। उन्हें सीएमएस के अधीन कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। कुछ चिकित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.