हाजीपुर, अप्रैल 8 -- पातेपुर। सं.सू. श्रीराम प्रकाश संस्कृत महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के रिक्त एवं स्वीकृत पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया गया। नियुक्ति की अनुशंसा के लिए राज्य सरकार एवं कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय की स्वीकृति तथा स्वीकृत आरक्षण रोस्टर के अनुसार गठित चयन समिति की कुल छ: बैठकें आयोजित की गई। चयन समिति ने विधिवत अन्तर्वीक्षा के बाद अपनी अनुशंसा सील्ड लिफाफे में समर्पित कर दी। इसे शासी निकाय की बैठक में खोलकर निर्णय लिया जाना है। साक्षात्कार पूर्णत: पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मालूम हो कि महाविद्यालय में शिक्षकों के सभी पद रिक्त होने के कारण पठन पाठन प्रभावित हो रहा है एवं किसी प्रकार सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवा लेकर कार्य चलाया जा रहा है। साक्षात्कार में राज्य स्तरीय बाहर...