सोनभद्र, जून 10 -- अनपरा,संवाददाता। भीषण गर्मी और उमस में तहसीलों-नगर पंचायतों में रोस्टरिंग फ्री बिजली आपूर्ति भारी पड़ रही है। बीते 24 घंटों में बिजली की पीक डिमाण्ड जहां 31624 मेगावाट पहुंच गयी जो 24 जून को रिकार्ड 31824 मेगावाट से महज144 मेगावाट कम है वहीं रोजाना खपत भी 22 मई की अब तक की रिकार्ड 660 मियू से महज 19 मियू ही पीछे है। मंगलवार को यह 659.7 मियू पहुंच गयी जिसे पूरा करने में सिस्टम कंट्रोल के पसीने छूट गये। इस बीचे एनटीपीसी आदि केन्द्रीय बिजलीघरों से अब तक की सर्वाधिक 245.7 मियू बिजली आयात कर काम चलाया गया। हालांकि उत्पादन निगम की हरदुआगंज को छोड़ अनपरा-ओबरा आदि शेष सभी 24 इकाइयों ने पूर्ण क्षमता से बिजली आपूर्ति की गयी लेकिन उसके बावजूद रिंहद और ओबरा जलविद्युत गृहों से पूर्ण क्षमता से सोमवार-मंगलवार को उत्पादन करवाया गया।

ह...