आगरा, अप्रैल 27 -- आलू का समर्थन मूल्य 655.90 रुपये कुंतल करने से किसानों में असंतोष है। आक्रोशित किसान आंदोलन को तैयार हैं। सोमवार को किसानों ने इसे हरी झंडी दे दी है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के आह्वान पर मंडलभर से किसान आयुक्त कार्यालय पर इकट्ठे हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन किया। कहा, वर्तमान में 1,200 रुपये कुंतल आलू की लागत आ रही है। इसके बाद भी सरकार गंभीर नहीं है। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के किसानों ने अपने-अपने यहां के किसानों की समस्याएं रखीं। मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर के नेतृत्व में ज्ञापन देने के लिए किसान पहुंचे थे। आलू की समस्याओं को लेकर किसान आक्रोशित थे। यह भी पढ़ें- खाद-बीज विक्रेताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन वक्ताओें ने कहा कि सरकार को आलू के निर्यात और उचित मूल्य निर्धारण पर शीघ्र निर्णय...