बागेश्वर, जून 10 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। 19 साल बाद भी कर्मी तोक थल्लीधार-खालीधार तक दस किमी सड़क आज तक नहीं बन पाई है। इसी मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हमेशा झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। क्षेत्र के लोग फुलवाड़ी खालीधार सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि फुलवाड़ी खाली धार तक 2007 से ग्राम फुलवाड़ी चीराबगड़ व ग्राम सभा कर्मी तोक थल्लीधार खालीधार तक दस किमी सड़क की मांग करते आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- अग्निकुंड से गोमती पुल तक सड़क की मांग मुखर कई बार ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ...