आगरा, मार्च 13 -- शहर के प्रमुख लाला रोशन लाल मिठाई एवं रेस्टोरेंट पर व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं मिल पाने के बाद प्रबंधन ने वैकल्पिक रास्ते तलाशे हैं। व्यावसायिक गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर रेस्टोरेंट ने अपने चायनीज डिश और नमकीन बनाने के सेक्शन को बंद कर दिया है। साथ ही मिठाईयों के लिए कोयला एवं बायोमास लकड़ी की भट्टी का प्रबंध किया गया है। जिस पर मिठाइयां बन सकेंगी। विशेष रूप से कासगंज की प्रसिद्ध सोहनपापड़ी भी भट्टी की आंच पर तैयार होगी। रेटों पर कोई अंतर नहीं पड़ने देने की बात कही है। रेस्टोरेंट के मालिक पंकज माहेश्वरी ने बताया कि, हमने अपने यहां बनने वाले चायनीज आयटम व नमकीन सेक्शन बंद कर दिया है। जबकि तक व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति सुचारू नहीं होती तब तक यह डिश नहीं बनेंगी। मिठाइयों के लिए हमने भट्टियों का इंतजाम किया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.