देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशन मोड़ के पास गुरुवार को टोटो-बाइक के बीच जोरदार टक्कर से दोनों गाड़ियों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना के संबंध में टोटो चालक मो. सलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि देवघर से सवारी लेकर देवीपुर थाना के नवाडीह गांव जा रहा था। उसी दौरान जैसे ही रोशन मोड़ के पास पहुंचा, सामने से आ रहे बाइक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टोटो में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टोटो सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में शबनम खातून, जमीला बीबी और टोटो चालक मो. सलाउद्दीन अंसारी शामिल हैं। वहीं बाइक सवार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.