रोशनी ने वैश्विक भाषण शृंखला में भाग लिया
वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ, आधुनिक विज्ञान प्रसार संस्था और दक्षिण एशिया नागरिक विज्ञान समूह की ओर से आयोजित वैश्विक भाषण शृंखला में आर्य महिला नागरमल मॉडल स्कूल में 12वीं की छात्रा रोशनी शर्मा ने भाग लिया। 'खगोलशास्त्र में महिलाएं और लड़कियां-2026' विषय पर उन्होंने विचार रखा। वर्चुअल भाषण शृंखला में कई अन्य प्रतिभागी शामिल रहे। आधुनिक विज्ञान प्रसार संस्थान के संस्थापक जितेंद्र यादव ने यह जानकारी दी। प्रतिभागियों ने खगोलशास्त्र में अध्ययन और योगदान में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.