रोशनी ने किया राज्य स्तर पर कासगंज का नाम रोशन
आगरा, मार्च 9 -- अमांपुर के बढ़ारी खुर्द में स्थित कंपोजिट विद्यालय की छात्रा रोशनी को 36वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। अयोध्या में प्रयागराज रोड पर के डा. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल पर यह प्रतियोगिता नौ से 11 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में छात्रा कुमारी रोशनी ने 400 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। रोशनी की इस सफलता पर बीएसएस सूर्य प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कासगंज व विद्यालय के शिक्षकों ने उसे बधाई दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.