रांची, मार्च 20 -- रांची में नगर सरकार का तीन सालों से चल रहा खालीपन गुरुवार को खत्म हो गया। नवनिर्वाचित मेयर (महापौर) रोशनी खलखो समेत सभी 53 वार्ड के पार्षदों ने शासन-व्यवस्था की कमान संभाल ली। वहीं रांची नगर निगम को नया डिप्टी मेयर (उप महापौर) भी मिल गया। पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद डिप्टी मेयर पद के लिए सभी पार्षदों ने अपने-अपने वोट दिए। मतगणना के बाद नीरज कुमार डिप्टी मेयर निर्वाचित घोषित किए गए। रांची समाहरणालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सुबह करीब 11.30 बजे निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो समेत सभी पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद दोपहर 12 बजे से डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई और 2.30 बजे नतीजे घोषित किए गए।मेयर बोलीं- सुंदर झारखंड की रा...