सहरसा, मार्च 29 -- कहरा, एक संवाददाता। क्षेत्र के बनगांव को नगर पंचायत का दर्जा मिले करीब पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी यहां की सबसे बड़ी समस्या गंदे जल की निकासी बनी हुई है। नगर पंचायत बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बनगांव एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां मुख्य सड़कों और वार्डों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर मौसम में परेशानी बनी रहती है। गर्मी के दिनों में भी गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है, जबकि बारिश के मौसम में स्थिति और भयावह हो जाती है। पीसीसी सड़कों पर पानी और कीचड़ जमा रहना अब यहां की पहचान बन चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के कई वार्डों और मुख्य ग्रामीण सड़कों के किनारे पक्के नाले की सख्त आवश्यकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.