कटिहार, अप्रैल 29 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा कटिहार जिला अंतर्गत रोशना थाना में चार करोड़ 14 लाख की लागत से मॉडल थाना का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में पहुंच गया है। निर्धारित समयानुसार मॉडल थाना का निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण संपन्न कर थाना को एक माह के अन्दर सुपुर्द कर दिया जाएगा। कार्यस्थल पर बेमौसम बारिश होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों बाद रोशना थाना को अब अपना भवन नसीब होगा। अब तक महानंदा विभाग के भूमि में जर्जर भवनों में थाना का संचालन हो रहा था। थाना कर्मियों को अन्य स्थानों पर रात्रि बिताने के लिए विवश होना पड़ता था। इधर स्थानीय ग्रामीणों में भी थाना निर्माण कार्य पूरा होने को लेकर हर्ष व्याप्त है। स्थानीय मुखिया मोहम्मद तनवीर अहमद, सरपंच असगर अली ने बत...