कटिहार, अप्रैल 20 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र रोशना पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार कर मेडिकल पुष्टि के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। उक्त आशय कि जानकारी देते हुए रोशना थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि मद्य निषेध चेक पोस्ट लाभा के समीप शराब कारोबारी एवं शराबियों की धड़ पक्कड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया।इसी क्रम में बरारी, अमदाबाद, मनिहारी,पश्चिम बंगाल के एक-एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच किया गया जहां शराब पीने की पुष्टि की गई। उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध मद्य निषेध अभियान के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...