कटिहार, अप्रैल 6 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर प्रखंड के दक्षिणी लालगंज पंचायत अंतर्गत रोशना बाजार स्थित ऐतिहासिक खेल मैदान का जिला खेल पदाधिकारी ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण कर नापी का कार्य संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि रोशना खेल मैदान अतिक्रमण मुक्त होगा तथा उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। स्थानीय समाजसेवी एवं खेल प्रेमी निपम उपाध्याय द्वारा इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को लिखित आवेदन दिया गया था। जिस पर खेल मंत्री द्वारा त्वरित कार्रवाई किया गया।खेल मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कटिहार जिला के खेल पदाधिकारी संजीव सिंह को निर्देश दिया कि मैदान की विधिवत नापी कर अतिक्रमण हटाते हुए इसके चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। निर्देश मिलते ही जिला खेल पदाधिकारी ने रविवार को रो...