रोशनाबाद में आज़ाद समाज पार्टी-भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन
हरिद्वार, जुलाई 25 -- पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर युवाओं का गुस्सा शनिवार को रोशनाबाद की सड़कों पर उतर आया। आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। इंदिरा अम्मा भोजनालय से शुरू हुई रैली नारेबाजी के बीच जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं लाई गई तो युवाओं का आंदोलन और तेज होगा। ज्ञापन में पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं और पुलिस कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.