रुडकी, मई 21 -- बुग्गावाला। रोशनाबाद-बिहारीगढ़ मोटर मार्ग पर पैच मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े इस मार्ग की मरम्मत शुरू होने से क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग पर गुणवत्ता के साथ मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने के लिए प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग हरिद्वार के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस अवसर पर अपर सहायक अभियंता जयेन्द्र बर्मन भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डीएम ने स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...