फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- शमसाबाद। रोशनाबाद पीएचसी में पिछले दिनों एक युवक की ओर से आगजनी और तोड़फोड़ करने के बाद अब यहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पीएचसी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से जानकारी की जा रही है। दूसरी पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों को यहां पर फिलहाल ड्यूटी पर लगाया गया है। पुलिस कर्मी भी यहां पर ड्यूटी कर रहे हैं। इस दौरान आलोक कुमार, विनोद, आकाश गंगवार, श्यामा देवी, अवनीश, अभिषेक चतुर्वेदी, उमेश चंद्र, सुखलाल यादव, रोहित कुमार के अलावा एपीओ कुलदीप आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...