चाईबासा, फरवरी 27 -- गुवा संवाददाता। गंगदा पंचायत अंतर्गत रोवाम गांव में स्थापित बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से 1 मार्च तक किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। रोवाम गांव के समाजसेवी योगी गोप ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 27 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगी। 28 फरवरी को बनारस से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ एवं विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर में स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन 1 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों द्वारा सभी तैयारियां पूरी...