चाईबासा, मार्च 10 -- गुवा। गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोवाम गांव में आगामी 12 और 13 मार्च को पारंपरिक मागे पर्व मनाया जाएगा। इस संबंध में गांव के मुंडा एवं ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता रोवाम गांव के मुंडा बुधराम सिद्धू एवं गांव के दियूरी मेगराम सिद्धू ने संयुक्त रूप से की। बैठक में गांव के पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मागे पर्व को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाने पर चर्चा की गई। साथ ही पर्व के आयोजन की तैयारियों और विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर भी ग्रामीणों के बीच विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुंडा बुधराम सिद्धू ने बताया कि मागे पर्व आदिवासी समाज का एक महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहार है, जिसे गांव में हर वर्ष सामूहिक रूप से मनाया जाता है। इस दौरान पूजा-अर्चना...