सहारनपुर, मार्च 15 -- नानौता। राजकीय महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय रोवर-रेंजर शिविर के चौथे दिन विद्यार्थियों को सीमित संसाधनों में टेंट बनाने और लकड़ी से ब्रिज तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य डॉ. प्रविन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों से अनुशासन और मानवता की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया। डॉ. मनीष ने कहा रोवर-रेंजर को हर परिस्थिति में सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रशिक्षक राजकुमार शर्मा ने छात्रों से टेंट और लकड़ी के ब्रिज का निर्माण कराकर उनकी प्रतिभा को परखा। शिविर संचालन रोवर्स प्रभारी डॉ. कुलदीप सिंह और रेंजर्स प्रभारी डॉ. इंदु ने किया। डॉ. राजेश कुमार, डॉ. गरिमा चौधरी, रीना रॉय आर्य, विकास चंद्र शर्मा, सुंदरलाल, सचिन खरे, ओमपाल और गोविंदा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.