मेरठ, मार्च 30 -- संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर में सोमवार को रोवर रेंजर कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में ऊर्जा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीओसी स्काउट एंड गाइड पूनम चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूह गतिविधियां एवं प्रेरणादायक प्रदर्शन प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित जनों ने सराहा। प्राचार्य प्रोफेसर रामेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि रोवर रेंजर कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सशक्त पहल है। कार्य...