गाजीपुर, मार्च 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 34 वां जनपदीय रोवर्स रेंजर समागम वर्ष 2026 गुरुवार को सकुशल संपंन हो गया। अतिथितियों ने विजेता छात्रों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रोवर्स विंग में पहले स्थान पर पीजी कॉलेज रहा। प्राचार्य प्रोफेसर डा. अनीता कुमारी एवं आयोजन सचिव डा. शिवकुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के प्राचार्य प्रो. शम्भूराम ने कहा कि यह आयोजन हमारे लिए प्रतिभा की पहचान और खोज का एक अवसर प्रदान करता है। यह व्यक्तिवाद से समाजवाद की ओर यात्रा का प्रस्थान है। जिससे हम समाज एवं राष्ट्र के साथ विश्व की सेवा में अपना योगदान दे सकें। रोवर्स रेंजर्स समागम की गतिविधियों से युवाओं को बहुत कुछ व्यावहारिक रूप से सीखने का अवसर मिलता ह...