शामली, अप्रैल 9 -- शामली। शहर के वीवी पीजी कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत टी-फॉर्मेशन में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार एवं डीन डॉ. भूपेंद्र कुमार उपस्थित रहे। शिविर के तीसरे दिन प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।इस दौरान परवाह करेंगे सुरक्षित रहेंगे का संदेश देते हुए रोवर्स-रेंजर्स ने संकल्प लिया कि वे भारत स्काउट्स और गाइड्स के सदस्य के रूप में स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। गतिविधियों के तहत प्रत्येक टोली ने अपने-अपने प्रदेश का परिचय देते हुए पोस्टर तथा सड़क सुरक्षा विषय पर आकर्षक पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टोली ने प्रथम, पंजाब ने द्वितीय और गुजरात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.