शामली, अप्रैल 9 -- शामली। शहर के वीवी पीजी कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ रोवर्स प्रभारी निर्भय कुमार सिंह एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. अनुप्रिता द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। गुरूवार को शिविर के प्रथम सत्र में गायत्री देवी ने रोवर्स-रेंजर्स को आपातकालीन परिस्थितियों में दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना या अचानक बीमार होने की स्थिति में किस प्रकार तुरंत प्राथमिक उपचार देकर मरीज की स्थिति को संभाला जा सकता है। दूसरे सत्र में गीता रानी ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के टेंट बनाना सिखाया। उन्होंने बताया कि कम से कम एक लाठी और अधिकतम पांच लाठियों की सहायता से अलग-अलग प्रकार के टेंट तैयार किए जा सकते हैं। इसके साथ ही टेंट को आकर्षक बनाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.