शामली, फरवरी 28 -- विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित रोवर्स रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शनिवार को अंतिम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. राकेश कुमार और डॉ. रमेश यादव ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पार्चन कर किया। कशिश ने स्वागत गीत तथा पीनू कुमार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। टेंट प्रतियोगिता में हरियाणा टीम प्रथम, राजस्थान द्वितीय और उत्तर प्रदेश तृतीय रहे, जबकि पंजाब व तमिलनाडु को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में यूपी के गोयल प्रथम, राजस्थान की आयशा व सानिया द्वितीय, पंजाब के सचिन व अंशिका तृतीय तथा गुजरात के प्रिंस को सांत्वना पुरस्कार मिला। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में सायमा प्रथम, गोयल द्विती...