कन्नौज, मार्च 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नेहरू महाविद्यालय, छिबरामऊ में सोमवार को रोवर्स-रेंजर्स प्रवेश जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जयवीर सिंह की उपस्थिति में हुई। इस दौरान रोवर्स-रेंजर्स ट्रेनर्स योगेश कुमार और पूजा वर्मा ने छात्र-छात्राओं को ध्वज शिष्टाचार का अभ्यास कराया। शिविर के प्रथम दिवस में प्रतिभागियों को ध्वज शिष्टाचार, स्काउट-गाइड के नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना तथा स्काउट आंदोलन के इतिहास और उसके वर्गीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि रोवर्स-रेंजर्स गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का विकास होता है। प्राचार्य प्रो.जयवीर सिंह ने कहा कि ऐसे शिविर छात्र-छात्राओं में टीमवर्क, सामाजिक जिम्मेदारी और नै...