कन्नौज, मार्च 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के नेहरू महाविद्यालय में चल रहे रोवर्स-रेंजर्स प्रवेश शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जयवीर सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा और ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर जयवीर सिंह ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोवर्स-रेंजर्स गतिविधियां युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग और सेवा भावना का विकास करती हैं। उन्होंने छात्रों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आवाहन किया। शिविर के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को गांठबंधन की विभिन्न...