कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता रोवर्स अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में रोवर्स जूनियर ने एसबीएस एकादश को 29 रन से पराजित किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान में हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रोवर्स जूनियर ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 153 रन बनाए। टीम की ओर से सम्राट ने 48 गेंद पर 57 रन बनाए। प्रिंस ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में शुभ और हर्ष ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी एसबीएस एकादश की टीम 24.2 ओवर में 124 रन ही बना सकी। सम्राट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- राइडर्स एकादश ने जेडी को सात विकेट से हराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...