कानपुर, अप्रैल 7 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में पांच मुकाबले खेले गए। किदवई नगर स्थित साउथ-ए मैदान पर हुए पहले मैच में रोवर्स क्लब ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 252 रन बनाए। टीम की ओर से आदेश और घनश्याम ने 62-62 रन बनाए। जवाब में खेलने वाली ओलंपिक रजि. की टीम 32.4 ओवर में 164 रन ही बना सकी। टीम की ओर से राधेश्याम ने 34 व शिवेंद्र ने 30 रन बनाए। इससे रोवर्स क्लब ने 88 रन से मैच जीता।श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान पर हुए दूसरे मैच में ग्रेजुएट क्लब ने 38 ओवर में नौ विकेट पर 215 रन बनाए। टीम की ओर से अनमोल यादव ने 55 रन, युवराज यादव ने 39 रन, हेमंत ने 32 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी आदर्श क्लब की पूरी टीम 35.1 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सत्येंद्र ने 74 रन बनाए। इससे ग्रेजुएट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.