रोल बॉल प्रतियोगिता में वेदांशी और अयान ने दिलाई जीत
गाज़ियाबाद, मई 16 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। राज्य रोल बॉल प्रतियोगिता में डीपीएसजी मेरठ रोड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले की टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रतियोगिता का आयोजन रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ गाजियाबाद ने मई के पहले सप्ताह में कोलंबिया कॉन्वेंट स्कूल, गाजियाबाद में किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की कुल आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें डीपीएसजी मेरठ रोड की छात्रा वेदांशी भटनागर ने गाजियाबाद रोल बॉल अंडर-14 बालिका टीम का प्रतिनिधित्व किया। टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में आगरा की टीम को 7-2 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, विद्यालय के छात्र अयान अग्रवाल के नेतृत्व में गाजियाबाद रोल बॉल अंडर-14 बालक टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीति व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.