भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर। जिले के सभी थानों में रोजाना पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के लिए रोल कॉल की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। रोजाना सुबह पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को इसके लिए यूनिफॉर्म में तैयार रहना होता है। दिनभर के कार्य को लेकर रूपरेखा तैयार होती है और उन्हें जरूरी निर्देश दिए जा रहे। रात्रि के शिफ्ट में पुलिस पदाधिकारी के कार्य और उनके अनुभव को भी साझा किया जा रहा। एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर सभी थानों में इस प्रक्रिया को अपनाया गया है। वरीय अधिकारी का कहना है कि इससे न सिर्फ पुलिस वाले को सक्रिय और संवेदनशील बनाने में मदद मिल रही है बल्कि दिनभर कैसे कार्य करना है, फरियादी से कैसा व्यवहार रखना है, यह भी बताया जा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...