हाथरस, अप्रैल 2 -- परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को नवीन सत्र की शुरूआत हो गई। सत्र के पहले ही दिन विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई गई। सासनी के मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद सहित सदर विधायक आदि मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने अपनी मौजूदगी में विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें दी। स्कूल चलो अभियान का जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सासनी में हुआ। मुख्य अतिथि अनूप प्रधान सांसद मौजूद रहे। स्कूल चलो अभियान पर कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी / बाल वाटिका एते कक्षा-1 में नवीन नामांकित बच्चों का सम्मान किया गया। कक्षा 1 से 8 तक के 08 बच्चों को निः शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। सांसद ने हरी झंडी दिखाकर स्...