गंगापार, अप्रैल 1 -- नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर बुधवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भारतगंज द्वितीय में आकर्षक एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसर को स्वच्छता के साथ सुसज्जित करते हुए झंडियों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से इस प्रकार सजाया गया कि पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आया। नए सत्र के पहले दिन विद्यालय पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चों का प्रधानाध्यापक निसार अहमद के नेतृत्व में रोली टीका लगाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस आत्मीय स्वागत से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके भीतर विद्यालय के प्रति नया उत्साह देखने को मिला। उक्त दौरान अंशुमान सिंह, दिनेश कुमार एवं गायत्री देवी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...