हाथरस, अप्रैल 1 -- नवीन सत्र की शुरूआत आज से परिषदीय विद्यालयों में होगी। सत्र के पहले दिन विद्यालयों को सजाया जाएगा। इसके साथ ही नवीन प्रवेश वाले बच्चों का रोली चावल लगाकर तिलक लगाया जाएगा। स्कूल चलों अभियान की शुरूआत होने पर नामांकन अधिक करने का दबाव शिक्षकों पर रहेगा। नवीन सत्र को लेकर पिछले दिनों शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए। स्कूल चलो अभियान के तहत प्रथम चरण में अगले पंद्रह दिन तक शिक्षकों को मशक्कत करनी होगी। अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश बढ़ाने के लिए नामांकन पर जोर रहेगा। स्कूल चलो अभियान के तहत ब्लाक संसाधन केंद्र स्तर पर रैली निकाली जाएगी। तो उसके बाद स्कूल स्तर पर रैली निकालकर नामांकन पर जोर अधिक रहेगा। नवीन सत्र के पहले दिन स्कूलों को बुब्बारों से सजाया जाएगा। इसके साथ आकर्षक रंगोली तैयार की जाएगी। साथ ही नवीन...