रोली-चंदन लगाकर बच्चों का स्कूल में स्वागत
वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संशोधित ग्रीष्मावकाश के बाद गुरुवार को परिषदीय स्कूलों में एक बार फिर घंटी बजी। गुरुवार को जिले के ज्यादातर स्कूलों में परंपरागत ढंग से रोली-चंदन लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया। बच्चों के लिए कक्षाओं को नए सिरे से सजाया गया। साथ ही नए बच्चों का प्रवेश भी शुरू हुआ। पिंडरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सैरागोपालपुर में सभी अध्यापकों ने बच्चों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बच्चों को रोली चंदन लगाकर शिक्षारंभ और भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। दैनिक प्रार्थना के बाद सभी कक्षाओं में शिक्षण कार्य शुरू हुआ। बच्चों को चॉकलेट देकर उत्साहवर्धन किया गया। जिले के आठों ब्लॉक के सभी स्कूलों में गुरुवार से पठन-पाठन शुरु हुआ। यह भी पढ़ें- स्कूल पहुंचे बच्चों का रोली-चंदन से टीका, माला पहनाई और हलवा खिलाया यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.