रोलिंग मिल में जांच करने पहुंची सीजीएसटी टीम
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 11 -- मुजफ्फरनगर। नगर की मेरठ रोड स्थित एक रोलिंग मिल पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) देहरादून की टीम ने अचानक छापेमारी कर घंटों सघन जांच-पड़ताल की। केंद्र की इस अचानक हुई कार्रवाई से मेरठ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र और आसपास संचालित अन्य रोलिंग मिलों के संचालकों में खलबली मच गई। कार्रवाई की भनक लगते ही कई अन्य कारोबारी अपनी दुकानों और इकाइयों के कागजात समेटते नजर आए। कर चोरी और वित्तीय अनियमिताओं की गुप्त सूचना के आधार पर सीजीएसटी देहरादून मुख्यालय की एक विशेष टीम शुक्रवार को कई वाहनों के काफिले के साथ मेरठ रोड स्थित संबंधित रोलिंग मिल परिसर पहुंची। टीम के सदस्यों ने पहुंचते ही मिल के मुख्य दरवाजों को बंद करा दिया और अंदर मौजूद खरीद-बिक्री, स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग और कंप्यूटर डेटा की बारीकी से पड़ताल शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.