काशीपुर, मार्च 16 -- काशीपुर। केवीएस ग्रुप की ओर से प्रायोजित एक कार्यक्रम निजी होटल में संपन्न हुआ। भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय की ओर से स्थापित इस्पात प्रौद्योगिकी संस्थान गोविंदगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इंडक्शन भट्टियों और रॉलिंग मिलों की दक्षता सुधारने, ऊर्जा की बचत और आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकंडरी स्टील टेक्नोलॉजी के विपिन कुमार और केवी एस ग्रुप के एमडी देवेंद्र जिंदल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...