रोलिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
जामताड़ा, अक्टूबर 5 -- दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 5 से 11 अक्टूबर तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके कारण आसनसोल-आद्रा, आसनसोल-पुरुलिया और आसनसोल-टाटानगर के बीच चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होने बताया कि आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046/68045) का परिचालन 5 से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगा। वहीं, आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594/63593) की 5, 6, 7 और 11 अक्टूबर को चलने वाली यात्राएं आद्रा तक ही संचालित होंगी। इन तिथियों में आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। इसी तरह आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू (68055/68056) की 5, 8 और 10 अक्टूबर को चलने वाली यात्राएं पुरुलिया तक ही संचालित होंगी। पुरुलिया-टाटान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.