नोएडा, अप्रैल 14 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य । शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में आयोजित दो दिवसीय ग्रेनो चैंपियंस रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ग्रेनो स्केटिंग अकादमी के 24 खिलाड़ियों ने 28 स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य समेत कुल 51 पदक जीते। 11 और 12 अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा और बरेली से 250 से अधिक खिलाडियों ने हिस्सा लिया। कोच अनुज रावल ने बताया कि शनिवार और रविवार को तीसरी ग्रेनो चैंपियंयस ट्रॅाफी रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रेनो स्केटिंग अकादमी के 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 खिलाड़ियों ने रोड और रिंक रेस में 28 स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य पदक जीतकर जिला और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्...