बरेली, अप्रैल 13 -- तृतीय ग्रेनो रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी में एसआर इंटरनेशनल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतक अपना व विद्यालय का नाम रोशन किया है। गौतमबुद्ध नगर में हुई प्रतियोगिता में कई जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। रिंक रेस श्रेणी में एसआर इंटरनेशनल के सार्थक और कुबेर ने गोल्ड मेडल तथा उत्कर्ष ने ब्रांज मेडल जीता। वहीं रोड रेस श्रेणी में सार्थक और कुबेर ने गोल्ड पदक जीता। उत्कर्ष और आरुष ने ब्रांच मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, उनके कोच केतन के दिशा-निर्देशन को दिया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की एमडी रूमा गोयल, प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान और समन्वयक शुभा पांडेय ने सभी को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.