जौनपुर, फरवरी 4 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गोल्डेन ट्री होटल के समीप मंगलवार की रात्रि रोड रोलर से टकराकर एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है। थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव निवासी 20 वर्षीय संदीप बाइक से रात्रि करीब 8 बजे गांव निवासी 22 वर्षीय विकास के साथ कही जा रहें थे। घटनास्थल के समीप पहुंचे ही थे तभी सामने से जा रहा रोड रोलर से जा टकराया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनो घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि विकास का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.