रोलर की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत, बड़ा भाई जख्मी
उन्नाव, जून 16 -- अचलगंज। थाना क्षेत्र के उन्नाव लालगंज मार्ग स्थिति पचोड्डा गांव के पास सोमवार शाम रोलर की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत और बड़ा भाई जख्मी हो गया। हादसे के बाद उन्नाव लालगंज हाईवे पर जाम लगने से आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पचोड्डा गांव के रहने वाले 10 वर्षीय अफजल पुत्र रमनी अपने बड़े भाई रिजवान के साथ सिकंदरपुर कर्ण बाजार से आम बिक्री कर बाइक से घर लौट रहे थे। पचोड्डा गांव के पास एक ही दिशा में जा रहे रोलर में उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में अफजल की मौके पर ही मौत हो गई। रिजवान को जख्मी हालत में सीएचसी भेजा गया है। हादसे से नाराज परिजनों ने शव को हाइवे पर रखकर तकरीबन एक घंटा तक जाम लगाए रखा। सीओ मधुप नाथ के अलावा अचलगंज बीघापुर का फोर्स मौके पर मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.