बोकारो, अप्रैल 2 -- कसमार, प्रतिनिधि। जरीडीह प्रखंड की भस्की पंचायत स्थित रोरिया गांव में आयोजित पारंपरिक चैतवारणी शिव पूजा व मेला श्रद्धा और उत्साह के बीच संपन्न हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। बताया जाता है कि वर्ष 1887 से आयोजित यह मेला क्षेत्र की आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। मंगलवार की रात मेले का मुख्य आकर्षण छऊ नृत्य रहा। बाबा बैद्यनाथ छऊ नृत्य पार्टी (उस्ताद चंडी चरण गोप) और मां दुर्गा छऊ नृत्य पार्टी (उस्ताद कालीपद कुमार) के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से रात भर दर्शकों को बांधे रखा। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय मुखिया मंटू राम मरांडी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रथूराम महतो, नंदलाल महतो, सुनील महतो, नागेश्वर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.