सोनभद्र, अप्रैल 4 -- कोन,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के रोरवा गांव में निर्मित नाली इन दिनों विवाद का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली का निर्माण तो कराया गया, लेकिन कई स्थानों पर अधूरा छोड़ दिया गया है। कहीं नाली खुली पड़ी है तो कहीं उस पर लगाए गए ढक्कन निम्न गुणवत्ता के होने के कारण टूटने लगे हैं। खुली नाली के चलते हमेशा बच्चों के गिरने के साथ ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने संबंधितों से नाली निर्माण पूर्ण कराते हुए ढक्कन लगाये जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खुली नालियों के कारण कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है, विशेषकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह खतरा और बढ़ जाता है। साथ ही नालियों में जमा गंदा पानी और कचरा सड़ने के कारण उठ रही दुर्गंध से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.