वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रोमानिया के मिलिशौती शहर के मेयर वासिले कारारे ने सोमवार को काशी इंटीग्रेटेड कमांड ऐंड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण किया। उन्होंने बनारस में चल रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी चर्चा की। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मेयर वासिले कारारे का स्वागत किया। कमांड सेंटर की सुविधाओं जैसे सिटी सर्विलांस, सीसीटीवी के फेशियल रेकग्निशन सिस्टम, ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आदि की जानकारी दी। मेयर वासिले कारारे को रोप-वे प्रोजेक्ट, सीवेज प्रबंधन, जलाशयों के संरक्षण के लिए उपायों, पौधरोपण अभियान में ढाई लाख पौधे रोपने और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रोमानिया के मिलिशौती शहर में फंसे भारतीय छात्रों की सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.